
🏫 स्कूल बंद हो रहे हैं — क्या यही भारत का विकास है?
“इतने सालों में क्या हुआ? स्कूल घर-घर तक पहुँचाए गए। कभी कोई सोच भी नहीं सकता था कि एक दिन हर गाँव, हर बस्ती में बच्चों के लिए शिक्षा की रौशनी जल उठेगी। पर अब? अब क्या हो रहा है?”
कभी देश ने संकल्प लिया था कि कोई बच्चा बिना स्कूल के न रह जाए। गाँव-गाँव में छोटे-छोटे स्कूल खुले, बच्चों की पढ़ाई शुरू हुई, माँ-बाप के सपनों को पंख लगे। लेकिन आज, नीतियां कहती है — “बच्चे कम हैं, सुविधाएं कम हैं… तो स्कूलों को मिला दो।”
‘स्कूल मर्जर’ — सुविधा या सोच का संकट?
स्कूलों को एक साथ मिलाकर एक ‘बड़ा’ स्कूल बनाना अच्छा लग सकता है, लेकिन यह सिर्फ शिक्षा नहीं, एक सोच को भी समाप्त कर रहा है।
🛕 जब हर गली में मंदिर खोजें जा सकते हैं, तो स्कूल क्यों नहीं?
“विद्यालय केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं, बल्कि एक मंदिर है, जहाँ ज्ञान की पूजा होती है।” – डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
मंदिरों को चंदा, ज़मीन, और सम्मान मिलता है, तो स्कूलों को क्यों नहीं?
🧠 मर्जर सिर्फ दूरी नहीं, सोच से भी तोड़ता है
- गाँव का स्कूल: वहाँ का अपनापन, त्योहार, समाज जुड़ा होता है
- छोटे स्कूलों में पहचान: शिक्षक हर बच्चे को जानता है
- बेटियों की शिक्षा: दूर स्कूल होगा तो माता-पिता रोक लेंगे
🏛️ गुरुकुल बनाम आज की शिक्षा
गुरुकुल सीमित वर्गों के लिए थे। आज की शिक्षा सभी के लिए है — गरीब, दलित, महिला। आज की शिक्षा में विज्ञान, तकनीक, सोच, रोजगार है। ये तभी मिल सकती है जब स्कूल नजदीक और समर्पित हों।
🚌 गाड़ी से आ जाए तो क्या सब ठीक हो जाएगा?
सरकार बच्चों को लाने के लिए गाड़ी भेजे — ये ठीक है। लेकिन शिक्षा सिर्फ गाड़ी से आने तक सीमित नहीं है। वह तो अपनापन, माहौल, ध्यान और जुड़ाव से बनती है।
📍 एक ही स्कूल पूरे ग्राम सभा में?
आज नीति यह कह रही है कि पूरे पंचायत क्षेत्र में एक ही स्कूल हो। क्या यह शिक्षा के अधिकार पर हमला नहीं है?
✊ समाधान क्या है?
- स्कूल बंद नहीं, सुधारें
- स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर शिक्षक बनाएं
- हर गाँव में स्कूल को मंदिर जितना सम्मान दें