LESSON : 8 TWO PRECIOUS GEMS

दो अनमोल रत्न कहानी – बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा वाली प्रेरक कहानी

पाठ का सारांश

एक यात्री रास्ता भटककर घने जंगल में पहुँच गया। उसे बहुत प्यास लगी लेकिन पानी नहीं मिला। तभी दो बच्चे मिले और उन्होंने अपने पास का थोड़ा-सा पानी उसे दे दिया। यात्री ने इनाम में सोने के सिक्के देने चाहे, पर बच्चों ने मना कर दिया और कहा कि यह हमारा कर्तव्य था।

शाम होने पर यात्री एक गाँव पहुँचा और एक बूढ़ी औरत की झोपड़ी में ठहर गया। उसने यात्री को भोजन और आश्रय दिया। यात्री ने उसकी गरीबी देखकर मदद करने को पैसे दिए, लेकिन बूढ़ी औरत ने इंकार कर दिया और कहा कि उसके पास दो अनमोल रत्न हैं। तभी उसके बच्चे लकड़ियों का गठ्ठर लेकर लौटे। यात्री ने उन्हें पहचान लिया कि वही बच्चे थे जिन्होंने उसकी जान बचाई थी। वह भावुक होकर बोला कि सच में ये तुम्हारे दो अनमोल रत्न हैं।

सीख: सच्ची संपत्ति सोना–चाँदी नहीं, बल्कि अपने बच्चे और उनके अच्छे संस्कार हैं।

Once a traveller lost his way.
उच्चारण: वनस अ ट्रैवेलर लॉस्ट हिज वे ।
हिन्दी अर्थ: एक यात्री अपना रास्ता भटक गया।
He was passing through a dense forest.
उच्चारण: ही वाज़ पासिंग थ्रू अ डेंस फॉरेस्ट ।
हिन्दी अर्थ: वह एक घने जंगल से गुजर रहा था।
He felt very thirsty.
उच्चारण: ही फेल्ट वेरी थर्स्टी ।
हिन्दी अर्थ: उसे बहुत प्यास लगी।
There was no water around.
उच्चारण: देअर वाज़ नो वॉटर अराउंड ।
हिन्दी अर्थ: आसपास कोई पानी नहीं था।
Two children were passing by.
उच्चारण: टू चिल्ड्रेन वेर पासिंग बाय ।
हिन्दी अर्थ: दो बच्चे पास से गुजर रहे थे।
They saw the traveller and gave him the little water they had.
उच्चारण: देय सॉ द ट्रैवेलर एंड गेव ह‍िम द लिटिल वॉटर देय हैड ।
हिन्दी अर्थ: उन्होंने यात्री को देखा और जो थोड़ा पानी था वह दे दिया।
The traveller said, “I want to give you some gold coins for saving my life”.
उच्चारण: द ट्रैवेलर सेड, “आइ वांट टू गिव यू सम गोल्ड कॉइन्स फॉर सेविंग माई लाइफ”.
हिन्दी अर्थ: यात्री ने कहा, “मैं तुम्हें अपने जीवन की रक्षा करने के लिए कुछ सोने के सिक्के देना चाहता हूँ”।
The children said, “Thank you sir, it is our duty”.
उच्चारण: द चिल्ड्रेन सेड, “थैंक यू सर, इट इज़ अउर ड्युटी”.
हिन्दी अर्थ: बच्चों ने कहा, “धन्यवाद सर, यह हमारा कर्तव्य है”।
“God bless you children!”, said the traveller.
उच्चारण: “गॉड ब्लेस यू चिल्ड्रेन!”, सेड द ट्रैवेलर ।
हिन्दी अर्थ: “भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे बच्चे!”, यात्री ने कहा।
The day passed.
उच्चारण: द डे पास्ड ।
हिन्दी अर्थ: दिन बीत गया।
It was dark all around.
उच्चारण: इट वाज़ डार्क ऑल अराउंड ।
हिन्दी अर्थ: इधर-उधर अँधेरा था।
The traveller was looking for some shelter.
उच्चारण: द ट्रैवेलर वाज़ लुकिंग फॉर सम शेल्टर ।
हिन्दी अर्थ: यात्री कुछ आश्रय ढूँढ रहा था।
Suddenly he saw a dim light far there in a village.
उच्चारण: सडनली ही सॉ अ डिम लाइट फ़ार देअर इन अ विलेज ।
हिन्दी अर्थ: अचानक उसने गाँव में दूर एक मंद रोशनी देखी।
It was an old lady’s hut.
उच्चारण: इट वाज़ एन ओल्ड लेडीज़ हट ।
हिन्दी अर्थ: वह एक बूढ़ी औरत का झोपड़ी था।
He knocked at the door.
उच्चारण: ही नॉक्ड ऐट द डोर ।
हिन्दी अर्थ: उसने दरवाज़ा खटखटाया।
The old lady welcomed him inside and gave him food and shelter.
उच्चारण: द ओल्ड लेडी वेल्कम्ड हिम इनसाइड एंड गेव हिम फ़ूड एंड शेल्टर ।
हिन्दी अर्थ: बूढ़ी औरत ने उसे अंदर बुलाया और उसे खाना और आश्रय दिया।
Realizing her poor condition, the traveller offered some money to the lady.
उच्चारण: रियालाइज़िंग हर पुअर कंडीशन, द ट्रैवेलर ऑफर्ड सम मनी टू द लेडी ।
हिन्दी अर्थ: उसकी गरीबी को समझकर, यात्री ने औरत को कुछ पैसे देने की पेशकश की।
She did not agree to take the money and said, “I am not poor at all, sir, I have two precious gems”.
उच्चारण: शी डिड नॉट अग्री टू टेक द मनी एंड सेड, “आई एम नॉट पुअर ऐट ऑल, सर, आई हैव टू प्रेशस जेम्स”.
हिन्दी अर्थ: उसने पैसे लेने से इंकार कर दिया और कहा, “मैं बिलकुल गरीब नहीं हूँ सर, मेरे पास दो अनमोल रत्न हैं”।
While they were talking, two children entered the hut with a bundle of sticks in their hands.
उच्चारण: व्हाइल देय वेर टॉकिन्ग, टू चिल्ड्रेन एन्टर्ड द हट विथ अ बंडल ऑफ स्टिक्स इन देयर हैंड्स ।
हिन्दी अर्थ: जब वे बात कर रहे थे, दो बच्चे झोपड़ी में लाठी का गठ्ठर लेकर आए।
The old lady said, “These are my two gems, gentleman!”.
उच्चारण: द ओल्ड लेडी सेड, “दीज़ आर माई टू जेम्स, जेंटलमैन!”
हिन्दी अर्थ: बूढ़ी औरत ने कहा, “ये मेरे दो रत्न हैं, सज्जनो!”
“Oh! These children! I met them in the forest.
उच्चारण: “ओह! दीज़ चिल्ड्रेन! आई मेट देम इन द फॉरेस्ट।”
हिन्दी अर्थ: “ओह! ये बच्चे! मैं उन्हें जंगल में मिला था।”
They saved my life.
उच्चारण: देय सेव्ड माई लाइफ ।
हिन्दी अर्थ: उन्होंने मेरा जीवन बचाया।
Really, they are your two little precious gems”, said the traveller with tears of joy in his eyes.
उच्चारण: “रियली, देय आर योर टू लिटल प्रेशस जेम्स”, सेड द ट्रैवेलर विथ टियर्स ऑफ जॉय इन हिज आइज़ ।
हिन्दी अर्थ: “वास्तव में, ये आपके दो छोटे अनमोल रत्न हैं”, यात्री ने अपनी आँखों में खुशी के आँसू भर कर कहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top