हाईस्कूल प्री-बोर्ड परीक्षा 2026 का संशोधित टाइम टेबल जारी

वाराणसी | 5 जनवरी 2026

जनपद वाराणसी में हाईस्कूल प्री-बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए संशोधित समय सारणी जारी कर दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षाएं 9 जनवरी 2026 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होंगी।

सभी परीक्षाएं दोपहर 12:00 बजे से शाम 3:15 बजे तक एक पाली में होंगी। पूर्व में जारी समय सारणी को निरस्त मानते हुए सभी विद्यालयों को नई समय सारणी के अनुसार परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं।

हाईस्कूल प्री-बोर्ड परीक्षा 2026 की संशोधित समय सारणी नीचे दी गई है।
तिथि दिन विषय
09-01-2026 शुक्रवार हिंदी / प्रारंभिक हिंदी
10-01-2026 शनिवार सामाजिक विज्ञान
12-01-2026 सोमवार अंग्रेज़ी
13-01-2026 मंगलवार संगीत गायन, कृषि, इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लंबर, सुरक्षा सहायक, आईटी/आईटीईएस, मोबाइल रिपेयर, अपैरल, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)
15-01-2026 गुरुवार विज्ञान
16-01-2026 शुक्रवार संगीत वादन, ऑटोमोबाइल, सिलाई, एनसीसी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, असमिया, उड़िया, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली
19-01-2026 सोमवार वाणिज्य, कंप्यूटर, चित्रकला, रंजन कला, पाली, अरबी, फारसी
20-01-2026 मंगलवार गणित / गृह विज्ञान

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top